राजनांदगांव, विगत दिनों कुछ समाचार पत्रों में के माध्यम से कुछ लोग राम मंदिर के विरोध में भाजपा है पर पलटवार करते हुए अपनी बात रखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा है कि सदर बाजार स्थित मंदिर के निर्माण में भाजपा का और न किसी भाजपा नेता का कोई विरोध नहीं है, व्यक्तिगत रूप में स्थानीय स्तर के कुछ लोगो के विरोध को भाजपा के साथ जोड़कर देखा जाना भाजपा को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है । भाजपा ने एक स्वर में कहा है कि भाजपा धार्मिक निष्ठा पर सदैव विश्वास करती रही है और शुरू से कहती रही है कि जहां आस्था का विषय हो वहां कोई विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता ।
श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि जो सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग कारसेवा करने की बात कर अपना समर्थन कर रहे थे उनसे हमारा अनुरोध है कि मंदिर के निर्माण में अपनी लिखित विधिवत प्रशासनिक सहमति समिति को दिलवाए ताकि किसी भी प्रकार का आगे चलकर विवाद ना रहे, जिससे भाजपा को और खुशी होगी
