राजनांदगांव 14 अगस्त। जिले वासियों को अब स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन गढ़कलेवा से मिल सकेगा। कलेक्टोरेट परिसर में इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा। गढ़कलेवा का संचालन प्रज्ञा स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। जिसकी अध्यक्ष श्रीमती तामेश्वरी साहू परेवाडीह है। गढ़कलेवा में चीला, फरा, बफोरी, चौसेला, धूसका, उड़द बड़ा, मूंग बड़ा, हथखोड़वा, माडापीठा, भजियां, पान रोठी, गुलगुला भजियां, ठेठहरी-खुरमी, करी लड्डूी, बाबरा, पीडिया, खाजा एवं छत्तीसगढ़ी भोजन की स्वादिष्ट श्रृंखला होगी।
