दुर्ग जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु एसपी द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे। टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी।
इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की गुरूनानक नगर निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह जैतखाम के पास राजीव नगर में सार्वजनिक मंच के सामने एक सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 केडी 0399 में आया है हल्का ब्राउन कलर का शर्ट व हल्का ग्रे कलर का पैंट पहना है, जोकि प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलेम बेच रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
