कलेक्टर एवं एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
राजनांदगांव। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह साढ़े 8 बजे सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री दाउलूरी श्रवण ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड आफ ऑनर दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। उन्होंने बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार में सेनेटाईजर तथा थर्मलस्केनर की व्यवस्था करने कहा है। श्री वर्मा ने कहा कि सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है, यह सुनिश्चित किया जाए। श्री वर्मा ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, एडिशनल एसपी श्री गोरखनाथ बघेल, श्रीमती सुरेशा चौबे, यातायात एडिशनल एसपी श्री गजेन्द्र सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।
