केशालडबरी में नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर का लोकार्पण एवं पूजन किया
चौकी विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
अम्बागढ़ चौकी . ग्राम केशालडबरी में यादव समाज द्वारा बनाये गए नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण एवं पूजन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पांडे के हाथों हुवा,उनके साथ मंच पर पूर्व विधायक संजीव शाह , भरत वर्मा ,जि.पं. सदस्य अरुण यादव ,जिला पंचायत सभापति अशोक देनवांगन ,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा खोरबहरा राम यादवउपस्थित रहे.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांसद सन्तोष पांडे ने यादव समाज के द्वारा बनाये गए नवनिर्मित मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की, तद्पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों ने मंच पर आशिन अतिथियों का स्वागत किया,सांसद संतोष पांडे ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुवे कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी व यादव समाज की मांग पर मंच निर्माण की घोषणा की,पूर्व विधायक संजीव शाह ने भी ग्रामीणों को सम्बोधित किया ,
कार्यक्रम के पश्चात धरम सिंह यादव के घर केशालड़बरी मे भोजन कर,अम्बागढ़ चौकी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघी,मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार द्विवेदी,महामंत्री भारत भूषण ठाकुर,उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,उपाध्यक्ष दयाशंकर खण्डेलवाल,कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता,उपाध्यक्ष ढालसिंग साहू, उपाध्यक्ष सुशीला रावटे, उपाध्यक्ष चुन्नू साहू,पुरषोत्तम ठाकुर,राजेश गुजराती,सन्तोष विश्वकर्मा,मोहन जैन, गौरीशंकर गुरले,पार्षद धर्मेंद्र साहू,पार्षद सुरेश नेताम, गायत्री सिंह, कुंजलता हरमुख, कमलेश सारस्वत,पार्षद श्रीमती बिषन देवांगन, पूर्णिमा यादव, मण्डल प्रभारी आशीष द्विवेदी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विमल यादव,महामंत्री सैयद अजहरुद्दीन,भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,रविन्द्र राजपूत,काशी निषाद, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
