राजनांदगावं। जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती रामछत्री चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर जी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम के अनुमोदन पश्चात आज कांग्रेस भवन राजनांदगांव में कार्यकारिणी घोषित की जिसमें 5 उपाध्यक्ष 10 महामंत्री 14 सचिव वह कार्यकारिणी सहित 17 ब्लॉक अध्यक्षों 2 प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है।


कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री क्रांति बंजारे पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव शहर कांग्रेस के सं. महामंत्री प्रवीण मेश्राम छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा सूर्यकांत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे उपस्थित कांग्रेश नेताओं ने महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आप सबको कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भली-भांति निरवहन करना है और छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचा कर उन्हें उनका लाभ दिलाना है कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को पर्याप्त सम्मान देती है और हम सब के लिए गर्व है कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा भी एक महिला है कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेश की रीति नीति पर चलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन हिमानी वासनिक एवं श्रुति शुक्ला प्रवक्ता द्वय ने किया अंत मे कार्यक्रम का समापन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के असमय निधन होने के कारण उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पण से हुआ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित होने से जिले की नारी शक्तियों में विशेष उत्साह का संचार हुआ है


