रायपुर- 12 अगस्त। आज शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ में 250 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 101 रायपुर जिले में हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अभी 6 बजे रायपुर के बाद सर्वाधिक पॉजिटिव राजनांदगांव 31, बालोद जिले में 27, सुकमा 20, बिलासपुर 17, नारायणपुर 12, जशपुर और सूरजपुर 7-7, बलौदाबाजार और दुर्ग 5-5, बेमेतरा 4, धमतरी, कांकेर, महासमुंद और रायगढ़ 2-2, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली और सरगुजा से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। अभी अभी राजनांदगांव में 20 पॉजिटिव मरीज मिले है। आज जिले में 31 मरीज मिले है स्टेशन पारा 7, ममता नगर 1, संतोषी नगर 1, छुरिया ब्लाक 1 आईटीबीपी डोंगरगढ़ -7 खैरागढ़ ब्लॉक -2 चौकी ब्लॉक -4 बसंतपुर -1 खंडेलवाल कॉलोनी -1 मुड़पार राजनांदगांव -1 खुत्रीखुर्द छुईखदान -1 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य -1 कुसमी राजनांदगांव -1 स्टेशन रोड राजनांदगांव -1 मरीज मिले है।
