राम खैरा में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा का 4 एवं 5 जनवरी को दो दिवसीय आयोजन किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच ऋतु साहू ने किया। अध्यक्षता मनोज साहू ने की। गुरूवार को स्पर्धा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव थे। उन्होंने बच्चों को खेलभावना के साथ प्रदर्शन करने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने प्रेरणा दी। अध्यक्षता योग दास साहू बीईओ ने की। विशेष अतिथि रोहित चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर थे।
