बीते दिनों ऑटो चालक ने सवारी की हत्या कर दी थी। मृतक का शव कल कब्र से निकाला गया। और डीएनए टेस्ट कर परिजनों को शव सौंप दी गई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने यात्री की हत्या कर खुद की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ऑटो चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक सवारी का नाम चुरामन साव था। वह झारखण्ड से बिलासपुर पंहुचा था। 25 दिसंबर की रात 7 बजे कोरबा जाने की तैयारी में था, लेकिन बस और ट्रेन नहीं होने के कारण शंकर शास्त्री के ऑटो को 1200 रुपये किराया लेकर कोरबा जा रहा था।
