राजनांदगांव। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते सारा देश संकट से जूझ रहा है, ऐसे में इस संकट की घड़ी में राजनांदगांव कोसरिया यादव समाज ने इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी सादगी पूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया है। प्रति वर्ष की भांति कोसरिया यादव महासभा व नगर कोसरिया यादव समाज द्वारा मनाए जाने वाले दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा रैली और सांस्कृतिक आयोजन के कार्यक्रम को इस वर्ष सर्वसम्मति से विराम किया गया है।
इस वर्ष 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा, रैली नहीं निकाली जाएगी। वहीं सादगी पूर्ण भक्तिमय माहौल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष मन्नालाल यादव ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला, नगर, तहसील के यादव समाज के लोगों को एकत्रित ना करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सार्वजनिक रूप से भीड़ एकत्रित न कर शासन प्रशासन के नियमों का पालन कर पूजा अर्चना की जाएगी।
कोरोना महामारी के चलते दो दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रमों को इस वर्ष आयोजित नहीं करने जिला अध्यक्ष मन्ना यादव, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिला युवा अध्यक्ष राजेश उर्फ पप्पू यादव, संरक्षक नारायण यादव, विश्वनाथ यादव, मन्नू यादव, गोपाल यादव, पोषण यादव, महेश यादव, महेश यादव, पुना यादव, बाली यादव, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, सुनील यादव, कमलेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष आरती यादव, नगर अध्यक्ष शीला यादव, सूरज यादव, सुरेश यादव, शेखर यादव, गुंडेश यादव, संगठन प्रभारी भोला यादव ने अपनी सहमति प्रदान की है। उक्त जानकारी कोसरिया यादव समाज के मीडिया प्रभारी अवधेश यादव ने दी है।
