नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शनिवार शाम से ही गश्त बढ़ाने की योजना है। वहीं होटल-ढाबों में भी पुलिस विशेष निगरानी करेगी। इस दौरान किसी तरह का हुड़दंग मचाने वालों पर सीधी कार्रवाई की तैयारी है। एसपी ने गुरुवार को होटल, ढाबा संचालकों की बैठक ली। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों को भी सख्त हिदायत दी है।
नए साल के जश्न को लेकर 30 व 31 दिसंबर को विशेष निगरानी होगी। इन दोनों की तिथि को शाम से ही पुलिस की टीम अतिरिक्त सक्रियता दिखाएगी। सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की गई है। पुलिस ने ऐसे हिस्सों को भी चिन्हित किया है, जहां भीड़ जुटती है। वहीं देर रात तक युवाओं का जमावड़ा लगता है। ऐसे जगहों पर भी टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी। सभी थाना प्रभारियों को भी अपने हिस्से में विशेष निगरानी की हिदायत दी गई है।






