पेंड्री के मेडिकल कॉलेज परिसर में सुशासन दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इसमें पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, हर्ष रामटेके, किशुन यदु, सावन वर्मा, कॉलेज के डीन डॉ. रेणुका गहने, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सीएस मोहबे, सभी नर्सिंग स्टाफ ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई के कार्य में अपनी सहभागिता दी।
