पुलिस ने नए साल के जश्न को देखते हुए होटल, ढाबा, रिसॉर्ट संचालकों की बैठक ली। इसमें उन्हें समझाइश दी गई है। वहीं नियमों की अनदेखी नहीं करने भी कहा है।
पुलिस सभाकक्ष में गुरुवार को संचालकों की बैठक हुई। इसमें एसपी मोहित गर्ग ने सभी को निर्देशित किया। एसपी गर्ग ने कहा कि किसी भी होटल, ढाबा या रेस्टारेंट में गांजा- हुक्का नहीं परोसा जाए। ऐसा करते पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रिसार्ट और होटलों में ठहरने वालों की पूरा रिकार्ड भी रखने कहा गया है। एसपी ने नए साल को लेकर होने वाले आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष गंभीरता बरतने की हिदातय दी है।
