रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारी बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्रदेश पदाधिकारियों को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सभी भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।
