राजनांदगांव 8 अगस्त। नगर निगम के उपायुक्त सुदेश सिंह ने आज बाबू टोला सेनिटेशन पार्क एवं रेवाडीह एस.एल.आर.एम. सेन्टर का निरीक्षण कर कचरा पृथकीकरण, यूजर चार्ज एवं गोबर खरीदी के संबंध मंे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त सिंह ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी श्री दीपक श्रीवास्तव से एस.एल.आर.एम. सेन्टर के रख-रखाव संबंध में जानकारी ली और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से करने, यूजर चार्ज वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान मे रखते हुये कचरा पृथकीकरण में सावधानी बरता जाये, ताकि पानी में गीला हुआ कचरा खराब होकर दुगंघ न आये। इसके अलावा उन्होंने गोबर खरीदी के संबंध में जानकारी लेते हुये कहा कि इन सेन्टरों के अलावा अन्य 13 एस.एल.आर.एम. सेन्टर को गोबर सह खरीदी केन्द्र बनाया गया है। उक्त सेन्टरों के उसके आस पास के पशुपालकों से गोबर खरीदी किया जाना है। जिसे ड्रम में एकत्रित कर प्रमुख सेन्टर में पहुचाया जाना हैै तथा जिन पशुपालकों ने पंजीयन नहीं कराया है, उनका पंजीयन करना है। उन्होेने कहा कि गो धन न्याय योजना के लिये शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डो के आधार पर कार्य करना है, ताकि पशुपालकों को योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सुनील घडश्याम, धीरेन्द्र दुबे आदि उपस्थित थे।
