राजनांदगांंव -आज एन.एस.यू आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसर एन.एस.यू आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में जिले मे तीन साल से रुकी हुई शिक्षा का अधिकार के तहत की राशि जारी करने के लिये प्रधानमंत्री के नाम राजनांदगांव ए डी एम को ज्ञापन सौपा।
जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया की जिले भर मे शिक्षा के अधिकार के तहत केन्द्र से मिलने वाली राशि पिछले तीन सालों से लगभग 10 करोड़ रुपये नहीं आई है।। जिससे कारण छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उनके अभिभावक पर स्कूलों के द्वारा स्कूल की फीस पर दबाव डाला जाता है। जिस कारण छात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है
छात्र नेता कुशल रजक एवं मयंक सोनी ने बताया कि हम केन्द्र में बैठी सरकार से मांग करके कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राशि जारी करे।
इस कार्यक्रम में एन.एस.यू आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, कुशल रजक, मयंक सोनी, रोहित उक्टेल, कशिश देवांगन, संजय, आशीष आदि मौजुद थे।
