रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 298 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 118, दुर्ग से 30, बिलासपुर से 28, कांकेर से 26, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 16, बलौदाबाजार व नारायणपुर से 9-9, महासमुंद से 6, सूरजपुर-जशपुर-सुकमा से 5-5, जांजगीर चांपा व बस्तर से 4-4, कोरिया व गरियाबंद से 3-3, बालोद-बेमेतरा व दंतेवाड़ा से 2-2 और कोरबा -मुंगेली-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 221 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। बुलेटिन के अनुसार आज 7 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 11328 है।

मृतकों में आज महासमुंद में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हुई है। उसे 1 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 4 अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। रायपुर के आरंग में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 31 जुलाई को सांप कांटने की वजह से उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कालेज से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं रायपुर के भाठागांव के 19 वर्षीय युवक की मौत हुई है। 1 अगस्त को युवक को भर्ती कराया गया है। वहीं यूपी की एक 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है।

रायगढ़ में दो मौत हुई है। रायगढ़ के रामभाठा में 50 वर्षीय एक व्यक्ति और धरमजयगढ़ रायगढ़ के रहने वाले 85 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं बलौदाबाजार निवासी 05 माह का बालक जिसके परिजन कोविड संक्रमित पाए गये, बालक परिजनों से संक्रमण प्राप्त हो कोविड पॉजीटिव हो गया था, उपचार हेतु बलौदाबाजार कोविड हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया समुचित चिकित्सकीय देखभाल व उपचार के बावजूद बालक की मौत हो गई .

