Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सुबह प्रार्थना सभा होगी प्रभु की आराधना करेंगे

राजनांदगांव : सुबह प्रार्थना सभा होगी प्रभु की आराधना करेंगे

31

राजनांदगांव संस्कारधानी राजनांदगांव शहर में सबसे पहले 129 साल रेलवे स्टेशन के पास सन‌् 1894 में चर्च की स्थापना हुई। इसके संस्थापक रेव्ह ईएफ वार्ड थे। पूर्व में इसका नाम पेंटीकॉस्टल चर्च बैंड (मिशनरी बैंड) था, फिर परिवर्तन होते-होते वर्तमान में वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च है। चर्च के वर्तमान अध्यक्ष रेव्ह डॉ. सुमन लाल ने बताया कि राजनांदगांव शहर में ही लगभग 22 चर्च हैं, जो 10 बिल्डिंग में संचालित है।

चर्च के सालभर प्रत्येक रविवार को प्रभु यीशु मसीह के संदेश को प्रचारित करते हैं। वहीं प्रत्येक बुधवार को महिला सभा होती है। इसके अलावा हर शुक्रवार को युवाओं की बैठक होती है। युवाओं की बैठक इसलिए रखी जाती है कि आज युवा अपने मार्ग से भ्रमित ना हो, उनके विचार सत कार्यों में लगे, समाज, प्रदेश, देश की सेवा के लिए जागरूक किया जाता है। इसलिए रात 10 बजे तक विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्रों को बजाना सीखते हैं। प्रभु यीशु की आराधना करते हैं। स्टेशन रोड स्थित वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च के पहले अध्यक्ष 45 वर्षों तक रेव्ह शोभा लाल थे। उनके बाद विगत 28 सालों से रेव्ह डॉ. सुमन लाल हैं। सालों पुराने चर्च बिल्डिंग समय-समय में परिवर्तन किया गया। मसीह समाज द्वारा के सोमवार को धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाएंगे। सुबह चर्च में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद समाज के युवाओं, बच्चियों, महिलाओं, बुजुर्गों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ प्रभु की आराधना करेंगे। यह आयोजन दोपहर तक जारी रहेगा। इसके बाद शाम को क्रिस्मस सेलिब्रेशन किया जाएगा। इसमें बच्चे, युवा, बच्चियों के द्वारा प्रभु के जन्मोत्सव पर गीत-संगीत, नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजनांदगांव. रेलवे स्टेशन के पास सन‌् 1894 में चर्च की स्थापना हुई।

Previous articleमध्य प्रदेश में आज मंत्रीमंडल गठन, सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से मांगा समय
Next articleCG : 5-6 गुना धान खरीदी, परिवहन धीमा, कल से बंद करेंगे खरीदी