राजनांदगांव जिला साहू संघ के द्वारा रविवार को साहू सदन में राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने भी युवक-युवतियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में साहू समाज के युवक-युवती व समाज के सदस्य उपस्थित थे।
