मोहला कलेक्टर एस जयवर्धन की निगरानी में जिले में विकसित भारत संकल्प पर यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सभी शिविरों पर नजर रखते हुये अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने निर्देशित किया है। विभागीय अधिकारियों से मुखर होकर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के आयोजन संबंधी जानकारी ले रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन होने से ग्रामीण हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में हितग्राहियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ही मंच पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज जिले के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहें। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में अधिकारीयों ने नागरिगणों की जरूरत, समस्याओं, मांगो को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आधार अपडेशन, विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आये बदलाव के संबंध में जानकारी दी। एलसीडी प्रोजेक्टर वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीति, योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित किया गया। माटी कहे पुकार के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती की सुरक्षा करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीणजन के लिए कारगार साबित हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।




