Home छत्तीसगढ़ CG : स्व‍िफ्ट डिजायर कार से हो रही थी गांजा तस्करी, डिक्की...

CG : स्व‍िफ्ट डिजायर कार से हो रही थी गांजा तस्करी, डिक्की से 20 पैकेट बरामद …

2
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्व‍िफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। विधिवत वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया। आरोपी की पहचान अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग ₹8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती ₹18,000) कुल जुमला ₹10,18,000 की संपत्ति जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Previous articleफरार आरोपी को कोलार से किया गिरफ्तार, अड़ीबाजी के मामले में इनाम घोषित था
Next articleधमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक