राजनांदगांव युगांतर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव 23 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इस अवसर पर आईएएस सुनील जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा। वार्षिकोत्सव में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं गीत, नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति देंगे। प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
