अंबागढ़ चौकी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़ीकसा के छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाना अंबागढ़ चौकी में वायरलैस कम्युनिकेशन, वायरलेस डिवाइस वॉकी टॉकी के बारे में और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी लेने औद्योगिक भ्रमण किया।
संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम टेलीकम्युनिकेशन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्किल ट्री प्राइवेट लिमिटेड के कोऑर्डिनेटर परिवेश मसीह, रविंद्र धुरंधर तथा स्कूल के संस्था प्रमुख बीना शाहा व संकुल समन्वयक श्रीबास दत्त के मार्गदर्शन में व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ धुरंधर के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से पुलिस थाना अंबागढ़ चौकी में वॉयरलेस कम्युनिकेशन, वायरलेस डिवाइस वॉकी टॉकी के बारे में और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को वॉयरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस की जानकारी देते उपयोग में आने वाले वॉकी-टॉकी को प्रैक्टिकल कर विद्यार्थियों को दिखाया। विद्यार्थियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा िक सिर्फ पुस्तकों में ही इन डिवाइस के बारे में पढ़ा है। यहां इसे सामने देखकर, प्रैक्टिकल करके उनकी जानकारी बढ़ी। बहुत कुछ नई बातें सीखने को मिली।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने लोगों को सावधानी जरूरी थाना प्रभारी ने कहा कि इन दिनों साइबर क्राइम के अलावा भी कई तरह के ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे हैं, उनसे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ धुरंधर ने इस औद्योगिक भ्रमण के लिए थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा, अर्जुन कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी केके बंजारे, बीईओ एसके धीवर, कौड़ीकसा सरपंच योगेंद्र कोड़ापे, विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार ध्रुव, स्कूल प्रभारी निरुपमा श्रीवास्तव, हेमलता दुधनाग सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
