राजनांदगांव . 05 अगस्त बुधवार को श्री राम मंदिर का शिलान्यास हुआ जिसमें ए.बी.वी.पी. राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला । नगर मंत्री कमलेश प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी 4 दिन पूर्व ही कर लिया गया था। साथ ही यह कार्यक्रम दो चरणों में सफल हुआ। पहली चरण में प्रात:काल में श्री राम की आरती, ध्वज वितरण एवं प्रसादी वितरण कर सम्पन्न हुआ। दुसरे चरण में भजन कीर्तन, संध्या आरती 501 दीपप्रज्वलन कर श्री राम के जयकार लगाते हुए सम्पन्न हुआ।इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक विष्णु साव ने श्री राम जन्मभूमि के लिए कार सेवको द्धारा दिये समर्पण की गाथा को सबके समक्ष रखा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के प्रांत सहसंगठन मंत्री प्रदीप मेहता,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक विष्णु साव ,नगर कार्यवाह शिव शक्ति शर्मा, संयम शर्मा, जिला विस्तारक गौरव सिंह, विभाग संयोजक विवेक मिश्रा, नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, मयंक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिंटू सोनकर , दिग्विजय मिश्रा , नगर सह मंत्री आशीष सोरी , अंशिका यादव, राष्ट्रीय कलामंच सह प्रमुख चंदना श्रीवास्तव, अनिकेत साहू, मिथलेश सोनकर, राकेश साहू, मूकुल सोनकर, यशवंत यादव, भोज रणसूर,अभय कोसा, अंशूल मार्या, गोपाल साहू , सूरज रामटेके, अविनाश वैष्णव, भावेश शर्मा, प्रणय सोनी, पूर्व प्रदेश मंत्री विजय मानिकपुरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री वंदना नेताम आदि उपस्थित थे।
