प्रशासनिक बैठक के बाद लिया जायेगा निर्णय ?
राजनांदगांव, 6 अगस्त। प्रदेश एवं जिले में कोरोना के लगतार बढते केस के चलते 6 अगस्त तक लॉकडाउन किया गया था जिसके बाद कोरोना की मार झेल रहे व्यापारिक और गैर व्यापारिक जगत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि राजनांदगांव शहर में लॉकडाउन की मौजूदा समय-सीमा को कल 7 अगस्त से बढ़ाया जाएगा। आज देर शाम को कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा और एसपी जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
बताया गया है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद की वजह से 6 अगस्त तक जारी लॉकडाउन के दौरान व्यापार के लिए सुबह 7 से 12 बजे के वक्त को अब सीधे शाम 6 बजे तक करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। सूत्रों से पता चला है कि आज शाम बैठक में समय-सीमा को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जाएगा। शाम 5 से 6 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच राजनांदगांव शहर में आज लॉकडाउन का आखिरी दिन है। 29 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रशासन ने सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही दुकानों को खोलने की छूट दी है। इससे पहले 22 जुलाई से 29 जुलाई तक भी इसी समय अवधि के साथ ही लोगों को लॉकडाउन में रहने की पाबंदी थी।
बताया जा रहा है कि राजनांदगांव शहर में लगातार लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों में नाराजगी भी बढ़ी है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखा, परन्तु विरोध स्वरूप दुकानों में बैनर-पोस्टर लगाकर प्रशासन के निर्णय पर नाखुशी जाहिर की। इधर कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लोगों को व्यापार से लेकर अन्य कार्यों के लिए प्रशासन ने समय में रियायत देने का निर्णय लिया है। आगे कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी होने की स्थिति में प्रशासन समीक्षा के बाद कड़े फैसले भी ले सकता है।
