केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में 16 दिसंबर को दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस दादा-दादी और नाना नानियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें अपनी तीसरी पीढ़ी से जोड़ते हुए नाती-नतनियों के प्रति उनके प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति के लिए मनाया जाता है।
प्राचार्य मनोज कुमार ने दादा- दादी और नाना- नानी को परिवार का संरक्षक बताते हुए समाज में उनकी चिर प्रासंगिकता के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।राजनांदगांव में दादा-दादी, नाना-नानियों के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने कीइस आयोजन में केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इनमें कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की।आयोजन होते रहने की इच्छा प्रकट कीइस कार्यक्रम में सम्मानित दादा-दादी और नाना-नानियों के आनंद के लिए अनेक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा विजेता दादा-दादी और नाना-नानियों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। सभी दादा-दादी, नाना-नानियों ने इस आयोजन से अभीभूत हुए और स्कूल में ऐसे आयोजन होते रहने की इच्छा प्रकट की।केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में नाना-नानियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रों ने कियाकेंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव परिवार ने भी अपनी ओर से ह्रदय से सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संयोजन संगीत शिक्षकों शुभमय मुखर्जी अनुराग किंजल्क ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा चौथी के छात्र उज्ज्वल कुमार और समीर साहू ने किया।शिक्षिका प्रभाती लता मुखर्जी ने आभार व्यक्त कियाप्राथमिक वर्ग की वरिष्ठ शिक्षिका प्रभाती लता मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया। प्राथमिक वर्ग के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान रहा।