राजनांदगांव। राजनादगांव जिले में कल 20 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले थे जिसमें 10 शहर के एवं 10 ग्रामीण इलाकों के मरीज मिलने के बाद आज फिर जिले में 17 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले। जिसमें से शहर के तुलसीपुर से 2, गौरी नगर व GMCH से 1-1 मरीज, 11 मानपुर ITBP से और 1-1 पिपरिया-खुंजिटोला से मरीज मिले । जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
वहीं आज कुल 18 मरीज डिस्चार्ज हुए है जिसमें से नया ढ़ाबा से 2, ITBP के 14, बाग नदी से 1 और बाग नदी थाना से 1 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिसकी पुष्टि सी एम एच ओ डॉ मिथलेश चौधरी ने की।
