नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधान मोदी सरकार के दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे. उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा, ”COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूँ.”बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना हुआ था. वह इस समय निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती हैं. और अपना इलाज करा रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. देश में 18 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हो गए हैं. जबकि 38 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पिछले कई दिनों से 50 हज़ार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.
