राजनांदगांव- राजनांदगांव शहर में मां शीतला मंदिर रोड स्थित सोनारपारा वार्ड में एक गृहणी महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि रोज की तरह ही महिला आज सुबह भी नल से पानी भरी। वहीं महिला का पति अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में व्यवसाय के सिलसिले में घर से निकल गया। महिला अपने बेटे के साथ घर पर ही थी।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम ममता सोनी उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है. इस बीच घटना की खबर के बाद बसंतपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूचि वर्मा ने मौके पर पहुंच गई। महिला ने आत्महत्या किस कारण से की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
