रायपुर, 03 अगस्त। राजभवन में मिले कोरोना मरीज के बाद अब राजभवन को 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ज्ञात हो कि रविवार को राजभवन में कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिलने थे। इसके बाद से ही राजभवन में हड़कंप मचा हुआ था।
अब अधिकारियों के साथ ही यहां के कर्मचारियों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि यहां गत दिनों 3 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, इसके बाद अब राजभवन को सेनेटाइज करने के बाद राजभवन में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यही नहीं एक सप्ताह के लिए राजभवन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और अब आगंतुकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
