राजनांदगांव केंद्र सरकार की योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले में 26 जनवरी तक हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान केंद्र की हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन विशेष फोकस करेगा। कलेक्टर ने इसके लिए सभी अफसरों को निर्देशित किया है। वहीं इन योजनाओं के लिए फंड के आवंटन से लेकर अन्य कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा है।
