विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर विजयी हुई। इसके बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई। साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नर्मदा के अवंती चौक पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने पटाखे फोड़ कर मिठाई बांटी। साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जंघेल ने कहा कि पूरे राज्य में खुशी की लहर है।
अब राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, रोहित जंघेल, प्रकाश जंघेल, राधे मोहन वैष्णव, विशंभर पटेल, पवन पटेल, हेमंत पटेल, यशवंत पटेल, सतीश यादव, नूतन गंधर्व, पवन कुमार यादव, मिनेश जंघेल, अशोक यादव, रोशन जंघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। नर्मदा. अवंती चौक में भाजपाइयों ने आतिशबाजी की।






