Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : किसान के सूने घर से 50 हजार की चोरी

राजनांदगांव : किसान के सूने घर से 50 हजार की चोरी

11

राजनांदगांव छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीकसा में किसान के सूने घर से 50 हजार की चोरी कर ली गई। इसमें 42 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवरात शामिल हैं। घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि किसान प्रदीप वर्मा अपनी पत्नी के साथ खेत गए थे।

उनके बच्चे स्कूल गए थे। लौटने पर बच्चों ने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने अपने परिजन को जानकारी दी। प्रदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी दिनदहाड़़े उनके घर का ताला तोड़कर दाखिल हो गया, भीतर आलमारी में रखे 42 हजार रुपए सहित 8 हजार की चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Previous articleCG : साहू समाज के विवाह योग्य 200 युवक-युवतियों ने मंच पर दिया अपना परिचय
Next articleCG : गोंडवाना समाज ने शहीद वीर नारायणसिंह को दी श्रद्धांजलि