भिलाई साहू मित्र सभा भिलाई द्वारा साहू संस्कृतिक सदन सुपेला में आम सभा, युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मौके पर सोशल मीडिया में अनावश्यक टिप्पणी से बचने कहा। उन्होंने मंच पर परिचय देने में युवकों की कमी पर चिंता जताई। अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू ने समाज को कुरीतियों से बचाने का आह्वान किया। तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कोषाध्यक्ष भरत राम साहू ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सलाहकार प्रदेश साहू संघ रमेश साहू ने भी सामाजिक संदेश दिया।
समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचायिका का विमोचन किया गया। परिचायिका में 566 युवक-युवतियों का बायोडाटा प्रकाशित किया गया है। लगभग 200 युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय दिया। खुर्सीपार, सेक्टर-5 एवं कोहका की बालिकाओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
श्यामलाल साहू को समाजश्री सम्मान
समाज र% स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू की स्मृति में समाज श्री सम्मान श्यामलाल साहू पूर्व अध्यक्ष साहू सभा को प्रदान किया गया। उत्कृष्ट इकाई का सम्मान कोहका इकाई को दिया गया। उत्कृष्ट पुरुष गुलाब सिंह साहू एवं उत्कृष्ट महिला का सम्मान श्र्अन्नपूर्णा साहू को दिया गया। विशेष सम्मान के तहत मनोज साहू, डॉक्टर शैलेंद्र साहू, हेमा साहू एवं सूरज साहू को सम्मानित किया गया। निर्धन प्रतिभावान छात्र बालिकाओं को सम्मान की राशि प्रदान की गई। सभा को तुलसी साहू एवं दीपक ताराचंद साहू सहित जिला साहू संघ के अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में गिरवर बंटी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई, विजय साहू, एमके साहू, तोरण अटल एवं तहसील के अध्यक्ष उपस्थित थे। सभा का संचालन सचिव उन्मेष साहू एवं आभार प्रदर्शन मंजूषा साहू ने किया।







