CG : 18 लाख आवास देने पहली कैबिनेट में लेंगे निर्णय, नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

    18

    रायपुर। नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, “मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।”

    राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. साय बीजेपी कार्यालय से राजभवन जाएंगे। बता दें कि भाजपा कार्यालय में सीएम का काफिला पहुंच चुका है। यहां से विष्णुदेव साय कुछ ही देर में राजभवन जाएंगे।

    Previous articleCG : हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जुलुस निकालकर थाने लाया
    Next articleइंदौर बनेगा पर्यटन का केंद्र, रीजनल पार्क में होंगे टूरिज्म फेस्टिवल