Home छत्तीसगढ़ CG : हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जुलुस निकालकर थाने लाया

CG : हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जुलुस निकालकर थाने लाया

20

रायपुर। धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर अरूण यादव को गिरफ्तार किया गया है। आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत आमापारा स्थित अंगारमोती मंदिर के पास अपने हाथ में अवैध रूप से चाकू लेकर लहराकर आम लोगों को डराते धमकाते आरोपी अरूण यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी अरूण यादव थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी कई प्रकरणों मंे जेल निरूद्ध रह चुका है।

Previous articleपहले फेस की परीक्षा 28 जनवरी से 10 विषयों के लिए होगी
Next articleCG : 18 लाख आवास देने पहली कैबिनेट में लेंगे निर्णय, नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान