घुमाने के बहाने कहीं ले जाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शुक्रवार को अर्जुन्दा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार पटेल क्षेत्र की नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने ले जा कर अनाचार किया।इस मामले में परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (2)(एन) और पास्को एक्ट की धारा 4, 5, 6 (ठ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अर्जुन्दा टीआई मनीष कुमार शेंडे ने बताया कि फरार आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजने की कार्यवाही हुई।
