Home छत्तीसगढ़ कोरबा : एसईसीएल क्वाटर में छज्जा गिरने से मचा हड़कप, कर्मचारियों में...

कोरबा : एसईसीएल क्वाटर में छज्जा गिरने से मचा हड़कप, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

24

एसईसीएल दीपका के गेवरा कॉलोनी में क्वाटर का एक बड़ा हिस्से का छज्जा गिरने से हड़कप मच गया। इस हादसे में एक परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना पर एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

दीपका गेवरा कॉलोनी के एमडी 565 क्वाटर में एसईसीएल कर्मी खगेंद्र प्रसाद नायक निवासी हैं। गेवरा परियोजना में सीनियर सर्वेयर के पद पर हैं। सोमवार की शाम ड्यूटी कर घर पहुंचे ही थे कि अचानक क्वार्टर का सामने वाला एक बड़ा हिस्सा भर भराकर गिर गया। इस हादसे के बाद हड़कप मच गया। आसपास कॉलोनी वालों ने इसकी आवाज सुनी तो दौड़े चले आए।

खगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घर के आंगन में दो मासूम बच्चे खेल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। खगेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि एसईसीएल के मेंटेनेंस विभाग में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसका नतीजा आज सामने है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होता।

इस घटना के बाद श्रमिक संगठन और एसईसीएल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कॉलोनी वासियों की माने तो ऐसे कई क्वार्टर हैं, जो जर्जर हालत में मेंटेनेंस के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी थी। लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया।

कई बार श्रमिक संगठनों की बैठक में ऐसी चर्चा अधिकारी कर्मचारियों के ध्यान आकर्षित किया जा चुका है। आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होने से दहशत में जीने को मजबूर हैं। यहीं हाल रहा तो किसी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Previous articleWeather News: ‘मिचोंग’ तूफान के असर से छाए बादल, तीन दिन बाद बढ़ेगी सर्दी
Next articleबिलासपुर : छह साल से गायब युवती को खोजकर ले आई पुलिस