Home Uncategorized CG : धान कटाई करने मंगवाया था हार्वेस्टर मशीन, दबकर किसान की...

CG : धान कटाई करने मंगवाया था हार्वेस्टर मशीन, दबकर किसान की मौत

26

दुर्ग जिले में हार्वेस्टर मशीन में दबकर एक किसान की मौत हो गई है. मृतक की पहचान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है. –चुनाव, मतगणना और सियासत : भाजपा की काउंटिंग रणनीति पर सुशील आंनद का तंज, कहा- छत्तीसगढ़ में मनसुख मंडाविया आ जाये या अमित शाह, सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी मिली जानकारी के अनुसार, किसान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक ने अपने खेत में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन मंगवाया था. मंगलवार को राजेश खेत में ही काम कर रहा था. इस दौरान हार्वेस्टर चालक ने गाड़ी पीछे किया और किसान गाड़ी के टायर के नीचे दब गया. इसके बाद तुरंत राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Previous articleभिलाई : सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रही निगम
Next articleरायपुर में अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर मरीज ने दी जान