Home मध्य प्रदेश MP : सिंचाई करने गए युवक की कुएं में मिली लाश, जांच...

MP : सिंचाई करने गए युवक की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

15

उज्जैन के घटिया थाना अंतर्गत एक गांव में युवक की कुएं में लाश मिलने की सूचना सामने आई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इधर, घटिया थाना उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव ने बताया कि ग्राम डाबरी में शंकरसिंह के खेत पर बने हुए कुएं में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान गांव में रहने वाले अर्जुन उर्फ डूंगरलाल पिता रमेश चौधरी (30) के रूप में हुई

दो-तीन दिन घर नहीं लौटा था मृतक
बता दें कि दो दिन पहले अर्जुन सिंचाई करने के लिए शंकरसिंह के खेत पर रात को पहुंचा था। अर्जुन गांव में हर दो-तीन दिन में ग्रामीणों के खेत पर सिचाई करने जाता था। घरवालों ने भी उसके लौटने पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वह दो-तीन दिन घर नहीं लौटा था। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां मृतक अर्जुन के सिर पर चोट का निशान होना सामने आया है। संभावना जताई गई है कि कुएं में गिरने से चोट लगी है।

Previous articleहमीदिया अस्पताल में हर वार्ड के चिकित्सकों को देंगे टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी के लिए प्रशिक्षण
Next articleइंदौर में बायपास पर ड्रोन घुमाएगी पुलिस, ‘बैट आई’ से जुड़ेंगे ढाबे