Home छत्तीसगढ़ CG : रुंगटा कॉलेज के आईटीआई के छात्र ने हॉस्टल में लगा...

CG : रुंगटा कॉलेज के आईटीआई के छात्र ने हॉस्टल में लगा ली फांसी

21

भिलाई में रुंगटा कॉलेज के आईटीआई छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है. सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे कारण आप लोगों को कष्ट मिल रहा है। जामुल पुलिस ने सूचना देकर छात्र के परिजनों को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है। जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी निखिल वर्मा (19 वर्ष) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे के आत्महत्या की खबर पर पहुंचे निखिल के पिता संतोष वर्मा ने बताया उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी सबसे बड़ी और निखिल मंझला और फिर एक छोटा बेटा साहिल वर्मा है।निखिल रुंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। स्वभाव से कम बातचीत करने वाला निखिल अपने काम से काम रखता था। वह दिवाली की छुट्टी में घर गया, जहां उसने अपनी मां से पैसे लेकर कपड़े भी खरीदे। त्यौहार के बाद 18 नवंबर को वह हॉस्टल आ गया था। आईटीआई कोर्स के दौरान निखिल मनसा कॉलेज के सामनेबीएसपी कर्मी लाल बहादुर चंद्रा के हॉस्टल में पिछले डेढ़ महीने से रहता था। चंद्रा ने बताया कि निखिल हॉस्टल के दूसरे लड़कों से भी कम बात करता था।अकेले ही रहना पसंद करता था। वह त्यौहार मनाने घर गया था लेकिन वोटिंग के अगले दिन यानि 18 नवंबर को भिलाई आ गया। हॉस्टल में एक दो दिन रहने के बाद रामनगर भिलाई में रहने वाले अपने बहनोई के घर चला गया था। वहां से फिर हॉस्टल आया। इसके बाद 24 नवंबर की शाम उसने फांसी लगा ली।

Previous articleशहडोल में सोन नदी में अवैध खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या
Next articleअग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने युवाओं में भारी उत्साह, पहुंच रहे ट्रेनिंग लेने