Home मध्य प्रदेश ओस की बूंदों के साथ ठंड की शुरुआत, रबी फसलों के फायदे

ओस की बूंदों के साथ ठंड की शुरुआत, रबी फसलों के फायदे

25

सारंगपुर

ठंड की शुरुआत इस बार ओस की बूंदों से हुई है। यह किसानों के लिए सबसे शुभ संकेत है। खासकर रबी फसल के लिए इस तरह का मौसम सबसे उपयुक्त रहेगा।

दीपावली के बाद से अचानक बदले मौसम में अब लगातार दिन व रात के तापमान में गिरावट के आसार भी बने हैं। ज्ञात रहे आधा नवंबर बीत जाने के बाद भी इस बार ठंड शुरू नहीं हो सकी।

दीपावली के बाद आसमान में छाए बादलों के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। लेकिन गुरुवार से हवाओं का रुख बदल कर पूर्वी हो गया। जो अगले एक-दो दिन में उत्तर पूर्वी हो जाएगा। इसके बाद दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों ने भी अब तेजी से तापमान में गिरावट होने के आसार बताए हैं। इसमें सबसे अच्छी बात किया है कि इस बार सीजन की शुरुआत में ही ओस की बूंदें दिखाई दे रही हैं, जो रबी सीजन की फसलों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

खासकर इस बार 4 हजार 650 हेक्टेयर में लगाई गई चना फसल के लिए अगले 4 दिन के बाद सबसे अच्छा मौसम शुरू हो जाएगा। जबकि 45 हजार 820 हेक्टेयर में लगाई गई गेहूं फसल के लिए भी ओस की बूंदों ठंड की शुरुआत सबसे अच्छी मानी जाती है।

Previous articleमप्र के कई शहरों का Temperature दो डिग्री तक लुढ़का, 20 नवंबर के बाद छाएंगे बादल
Next articleचुनाव ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत