Home छत्तीसगढ़ बस्तर : दो टीचर बर्खास्त, फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे लगे थे...

बस्तर : दो टीचर बर्खास्त, फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे लगे थे नौकरी में

29

जिले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वालों पर शिक्षा विभाग ने करवाई की है. दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है. जिन दो का सेवा समाप्त किया गया है, उसमें व्याख्याता चंद्र कांत प्रसाद और कांती प्रसाद का नाम शामिल है.
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्रवाई करते हुए बड़े मुरमा के हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता चंद्र कांत प्रसाद और कलचा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कांती प्रसाद की सेवा समाप्ति कर दी है. जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर संबंधित शिक्षकों की शिकायत हुई थी. जिसकी जांच छान बीन समिति द्वारा की गई. जांच के आधार पर सचिवालय स्तर से सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए है.

Previous articleकांग्रेस नेता सलमान की हत्या में भाजपा प्रत्यासी अरविन्द्र पटैरिया पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Next articleजिले में 79.17 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान