Home मध्य प्रदेश सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की 9 हजार 980...

सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की 9 हजार 980 शिकायतें निराकृत

15

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की अब तक 9 हजार 980 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ये सभी शिकायतें सी-विजिल ऐप के माध्यम से मिली हैं और इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। यह ऐप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राजन ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।

 

Previous article331 करोड़ 97 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही
Next articleरतलाम में चुनावी कार्य के लिए 361 बसें की अधिग्रहित