Home छत्तीसगढ़ CG : भाजपा का बड़ा दांव, आम आदमी से लेकर अफसर, अभिनेता...

CG : भाजपा का बड़ा दांव, आम आदमी से लेकर अफसर, अभिनेता को दिया टिकट

18

रायपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।इनमें आम आदमी से लेकर अफसर और अभिनेता को भी टिकट मिला है। पार्टी ने साजा विधानसभा सीट से आम आदमी पर भी दांव खेला है।भाजपा ने साजा विधानसभा से ईश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में छत्तीसगढ़ में इसी साल हिंसा हुई थी। इस हिंसा के में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। उनका मुकाबला राज्य शासन के मंत्री रविंद्र चौबे से हो सकता है। इसके अलावा भाजपा ने सरपंच, पार्षदों और किसानों को भी मैदान में उतारा है। भाजपा के प्रत्याशियों में रायगढ़ के प्रत्याशी ओपी चौधरी जो कि पूर्व आइएएस हैं। चौधरी 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी छोड़ी थी। 22 साल की उम्र में चौधरी के पिता दीनानाथ चौधरी शिक्षक थे। जब ओपी महज दूसरी कक्षा में थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था।केशकाल से लड़ेंगे पूर्व आइएएस टेकामकेशकाल से भाजपा ने पूर्व आइएएस नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी बनाया है। 2008 बैच के आइएएस अफसर टेकाम ने इसी वर्ष वीआरएस (वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लेकर भाजपा ज्वाइन किया था।छालीवुड के कलाकार अनुज भी लड़ेंगेभाजपा ने रायपुर की धरसींवा सीट से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा पर दांव खेला है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

Previous articleCG : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत
Next articleUP : जंगली हाथियों का आतंक: बाइक से घर जा रहे युवक को पटक कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत