राजनंदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैरीटोला निवासी जानधार कंवर का बीते दिनों में आकस्मिक निधन हो गया है। भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने जानधार कंवर के परिवारजनों से मुलाक़ात किया। जानधार कंवर के तैलचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीताघासी साहू ने छोटे-छोटे बच्चों को अपने गोदी में बिठाकर उनके पत्नी सहित परिवार जनों को संत्वाना दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति के सुख-दुख का साथी है। इस दौरान छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, तोरण दास वैष्णव, शिवा मिश्रा, अशोक सेन, तीरथ विश्वकर्मा, मनोज साहू,भगत राम चंद्रवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता गण एवं परिवारजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
