राजनांदगांव 23 जुलाई । राजनांदगाव जिले में आज 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है वही आज राजनांदगाव शहर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
इनमें तुलसीपुर से एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। वहीं उक्त परिवार वालों के संपर्क में आया पड़ोसी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसी तरह बागनदी बॉर्डर में तैनात एक जवान भी संक्रमित पाया गया। उक्त जवान 18 एकड़ में रहता है। इसी तरह चौखड़िया पारा से भी मरीज मिले है। तुूलसीपुर में संक्रमित पाए गए परिवार के सदस्यों में से सप्ताहभर पहले ही बुजुर्ग दंपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन की ओर से सप्ताहभर के लिए लॉकडाउन किया गया है।
