Home मध्य प्रदेश MP : अर्थी रुकवाकर धरना देना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, परिजनों...

MP : अर्थी रुकवाकर धरना देना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, परिजनों ने की हाथापाई, भाजपा ने साधा निशाना

17

अर्थी रुकवाकर फोटो खिंचवाना, धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। नेता जी की इस हरकत से नाराज परिजनों ने न सिर्फ उनके साथ हाथापाई कर दी बल्कि अपशब्द कहकर उन्हें मौके से चलता भी कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि मोजूद लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला यह है कि कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला राजधानी भोपाल के स्लम एरिया अन्ना नगर में एक अर्थी में पहुंचे थे। यहां वे अर्थी रुकवाकर धरना देने का प्रयास करने लगे। इतना ही नहीं प्रदर्शन के लिए शुक्ला जमीन पर भी बैठ गए, लेकिन ये बात मृतक के परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ शुक्ला को धरने से उठा दिया बल्कि उनके और उनके कार्यकर्ताओ के साथ हाथापाई कर उन्हें मौके से रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत एक दुर्घटना में ही है। 

नरेला से टिकट की कर रहे दावेदारी
मनोज शुक्ला विधानसभा चुनाव में नरेला सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अलावा महेंद्र चौहान भी कांग्रेस से यहां दावेदार हैं। शुक्ला लंबे समय से टिकट के प्रयास में हैं। इसके पहले भी शुक्ला कई बार विवादों में आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा से विश्वास सारंग नरेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। सारंग प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।

कांग्रेस नेता शुक्ला की हाथापाई का वीडियो वायरल होने पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता का आक्रोश जारी है। भोपाल के एक कांग्रेस नेता मौत पर राजनीति करने गए और जनआक्रोश के शिकार हो गए। सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रति जनआक्रोश है ये।

Previous articleसारंगढ़-बिलाईगढ़  : कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया
Next articleकवर्धा : मतदाता जागरूकता अभियान : पीजी कालेज के विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने लिया गया शपथ