Home छत्तीसगढ़ कोरबा : नहर का तटबंध टूटने से दो हिस्सों में बंटी मुख्य...

कोरबा : नहर का तटबंध टूटने से दो हिस्सों में बंटी मुख्य सड़क, गांव और खेतों में भरा पानी, किसानों की फसल बर्बाद

47

कोरबा जिले में कोरबा से सक्ती की ओर बहने वाली नहर पंचायत बुढ़ियापाली के करतला विकासखंड के तहत पहाडग़ांव में बह गई है। आज दोपहर नहर का तट बंध फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कप मच गया। और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस रहा है। इस घटना की सूचना प्रशासन के अधिकारीयो को दी गई जहां तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी कि आखिर नहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में टूट गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is download-8.jpeg

इस नहर को हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर से जुड़ा हुआ है और बंध फूटने से लगभग पांच से सात किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया और 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई। किसान इस घटना के बाद काफी आक्रोशित हो गए और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने लगे। इस नहर के पानी से लगभग 35 से 40 किसान प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहाव जारी है। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के अभाव में नहर का हिस्सा पहले से कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के टाइम कीपर और सब इंजीनियर ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। इससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद किसानों को फसल की चिंता हो गई। अगर फसल बर्बाद होती है तो ऐसे में क्या करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कलेक्टर से की जाएगी और नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति की मांग की जाएगी। 

Previous articleपिता ने बेटे का गला दबाकर की हत्या, अंतिम संस्‍‍कार की थी तैयारी, तब ये हुआ
Next articleदुर्ग :शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने दी जान