पेठा व्यवसायी को उसके ही साथियों ने लात, घुसे और डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिये। बताया जाता है कि व्यवसायी को उसके साथियों ने खूब जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे गंभीर हालत में लालबहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के सामने छोड़कर भाग गये, जहां इलाज के दौरान इस व्यवसायी की मौत हो गई। थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार को अस्पताल से युवक के शव की जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि रात करीब 2 बजे उसके साथी छोड़कर गए हैं। परिजनों के आने पर मृतक की पहचान विपिन राठौर (38) पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी शाहजहांपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और कैंप 2 मिलन चौक के पास किराये से रहता था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार रात अचानक उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसके साथियों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। 6 आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, दो फरार पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। टीआई मोनिका ने बताया कि विपिन ने रात में अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। शराब के नशे में वो काफी हल्ला मचा रहा था। उसके साथियों ने उसे मना किया तो भी वो नहीं माना और उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर उन लोगों ने मिलकर इसे बुरी तरह मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।






